MSMY – Monochrome Saksham Mahila Yojana
MSMY के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाएँ Monochrome Foundation एक सामाजिक विकास संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग, ग्रामीण परिवारों, महिलाओं, किसानों एवं युवाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए Monochrome Foundation ने एक समग्र महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास योजना प्रारंभ किया है, जिसका नाम "मोनोक्रोम सक्षम महिला योजना (MSMY)" है।
मोनोक्रोम सक्षम महिला योजना (MSMY)
Monochrome Saksham Mahila Yojana
मोनोक्रोम सक्षम महिला योजना (MSMY), Monochrome Foundation द्वारा संचालित एक समग्र महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास योजना है।इस योजना का उद्देश्य महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं ग्रामीण परिवारों को संगठित कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास, वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग जागरूकता, सरकारी योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है, जिससे वे आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।MSMY केवल एक योजना नहीं, बल्कि अनेक सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों का एक एकीकृत मंच (Integrated Development Programme) है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को प्रशिक्षण, जागरूकता, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।Monochrome Foundation का उद्देश्य लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ीकरण, बैंकिंग मार्गदर्शन, कौशल विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर उनके समग्र विकास में सहयोग करना है।
Monochrome Saksham Mahila Yojana (MSMY) के प्रमुख उद्देश्य
महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण।
स्वयं सहायता समूह (SHG) का गठन एवं सुदृढ़ीकरण।
किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को संगठित करना।
बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना।
स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच उपलब्ध कराना।
कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करना।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना।
सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना।
ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देना।
आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज का निर्माण करना।